Report by : CWN Desk
Published at :
नंदा गौरा योजना: 193 अभिभावकों के खिलाफ होगी एफआईआर

हरिद्वार जिले में योजना के लिए अभिभावकों ने लगा दिए फर्जी आय प्रमाणपत्र

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिले में नंदा गौरा योजना के लिए फर्जी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने वाले अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि गत दिनों हरिद्वार जिले से नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा की खबरें सामने आईं थी। योजना में प्राप्त कुल 1328 आवेदनों में से 193 ने इसके लिए फर्जी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे। हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी पहले ही निरस्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इतनी अधिक संख्या में फर्जी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना, पात्र बालिकाओं का हक छीनने के समान है। जिसे हर हाल में रोका जाना जरूरी है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान योजना में गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र लाभार्थियों के अभिभावकों एवं इसमें संलिप्त विभागीय अफसरों और कर्मचारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजना में प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच करते हुए, पात्र अभ्यर्थियों को ही लाभ देने के आदेश दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›