Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार जिले में नशीली गोलियों समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की ओर से थाना गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात एक नशा तस्कर को 120000 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार रामपुर चुंगी के पास से अभियुक्त कासिफ पुत्र रिजवान निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को कार संख्या UP 14 DB 2845 बलेनों से परिवहन करते हुए जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 1,20,000 प्रतिबंधित नशीली गोलियां मिली है। एसटीएफ की ओर से अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राहत : बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में बिजली दरों में 88 पैसे प्रति यूनिट तक की मिलेगी औसत छूट

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दक्षिणी खालापार, थाना कोतवाली नगर, जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश निवासी कासिफ पुत्र रिजवान बताया है। टीम को 1 लाख 20 हजार नशीली गोलियां और एक बलेनो कार मिली हैं। टीम में निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं, उपनिरीक्षक विकास रावत, एएसआई चिरंजीत सिंह, कॉन्स्टेबल दीपक नेगी, वीरेंद्र राणा, सुधीर केसला, अजयवीर
प्रकाश शामिल रहे।

Select Language

Advertisement