Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पत्रकार पारस बिष्ट के घर पर पड़ोसी का हमला, घर का मुख्य गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी की वसुंधरा कॉलोनी में पत्रकार पारस बिष्ट के घर पर पड़ोसी संजय बिष्ट ने हमला कर गाली-गलौज की और घर का गेट तोड़ दिया। 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी।

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल के तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पड़ोसी ने दबंगई दिखाते हुए पत्रकार के घर पर हमला कर दिया। बरेली रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी पत्रकार पारस बिष्ट के घर पर शुक्रवार को उनके पड़ोसी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि घर का मुख्य गेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को कड़ी चेतावनी दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार पारस बिष्ट का परिवार शुक्रवार को अपने रिश्तेदार अशोक सिंह बिष्ट के बेटे सौरभ बिष्ट की पुत्री को देखने के लिए अस्पताल गए थे। इस दौरान घर पर पारस बिष्ट की माता लता बिष्ट अकेली थीं। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाले ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और लता बिष्ट के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने लगा।
घर का गेट तोड़ा, मची अफरा-तफरी
जब लता बिष्ट ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पारस बिष्ट के घर के मुख्य गेट पर हमला कर उसे तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पारस बिष्ट सपरिवार अस्पताल से घर पहुँचे और स्थिति को देखकर 112 (Police Emergency) पर सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस घटना से कॉलोनी के अन्य निवासियों में भी रोष व्याप्त है।

Select Language

Advertisement