Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के नए पंजीकरण पर 15 मई तक रोक

रुद्रप्रयाग। मौसम खराब होने और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए केदारनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के नए पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगा दी गई है।
केदारनाथ धाम में खराब मौसम से 25 अप्रैल से नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई। चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, रोक की अवधि में वह लोग यात्रा पर जा रहे हैं, जिन्होंने पहले पंजीकरण करा लिया है। अपर निदेशक योगेश गंगवार ने बताया कि श्रद्धालु अब 15 मई से आगे के लिए केदारनाथ धाम में नए पंजीकरण करा सकते हैं। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी से धाम में विषम भौगोलिक परिस्थितियां बनी हुई हैं। केदारनाथ पैदल ट्रैक पर बर्फ के कारण चलना मुश्किल हो रहा है। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए केदारनाथ धाम में भीड़ को नियंत्रित करने को नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›