Report by : CWN Desk
Published at :

(रक्षिता नागर)
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड लाॅ काॅलेज के प्रांगण में 8 जनवरी को ‘‘न्यू ईयर फेस्ट 2023’’ का भव्य आयोजन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डाॅ. केवल कुमार ने बताया कि फेस्ट का शुभारम्भ कार्यक्रम की मुख्यअतिथि बिजनेस डवलपमेंट ऑफिसर सीएसआईआर-आईआईपी देहरादून श्रीमती पदमा कुमारी एस पत्नी एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर साइबर क्राइम उत्तराखंड के करकमलों द्वारा किया जायेगा।

जबकि कार्यक्रम में एसपी अभय सिंह एवं कर्नल आरके शर्मा, कमान्डेण्ट हेमपुर डिपो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘’नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान’’ पोस्टर मेकिंग कम्प्टीशन का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फेस्ट में आकर्षक फूड प्लाजा, फन एण्ड फ्लोरिक, स्नेक्स एण्ड बेवरेज्स, गेम्स, क्लोथिंग, डीजे के साथ-साथ आकर्षक लकी ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार ब्लूटूथ स्पीकर, द्वितीय पुरस्कार डिनर सेट एवं 5 सांत्वना पुरस्कार रखे गये हैं। साथ ही पोस्टर मेकिंग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रमशः 2100, 1500 एवं 1100 की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। फेस्ट में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के लोग आकर फेस्ट का आनन्द ले सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›