Report by : CWN Desk
Published at :
उधमसिंह नगर के रतनपुरा में एनआईए का छापा, मचा हड़कंप

खालिस्तानी एवं गैंगस्टर से गठजोड़ और विदेशी फंडिंग का मामला

रुद्रपुर। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम के बुधवार सुबह से देशभर में छापामारी चल रही है। इनमें उत्तराखंड के रुद्रपुर में रतनुपरा में भी एनआईए की टीम ने छापे मारे। रुदपुर में मामला खालिस्तानी और गैंगस्टर के गठजोड़ के साथ ही विदेशी फंडिंग से जुड़ा है।

बुधवार सुबह एनआईए की टीम बाजपुर के रतनपुरा पहुंची। उन्होंने कनाडा में रह रहे एक व्यक्ति के घर में छापेमारी की है। जो फिलहाल अपने गांव रतनपुरा आया है। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की घर में जाने और बाहर आने की किसी को अनुमति नहीं है। साथ ही पुलिस और खुफिया एजेंसी भी रतनपुरा पहुंच चुकी है और जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें रतनपुर गांव में गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर एनआईए की टीम टेरर फंडिंग मामले में जांच कर रही है। यह छापेमारी आतंकी, खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›