Connect with us

हरिद्वार

निर्दलीय विधायक उमेश बोले-सांसद त्रिवेंद्र उनसे करते हैं बहुत प्रेम, सुनिए क्या है मामला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच चल रही तनातनी किसी से छिपी नहीं है। बीते दिनों बहादराबाद के एक कार्यक्रम में मौजूद विधायक उमेश कुमार को देखकर पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए थे। सार्वजनिक मंचों पर भी कई बार सांसद त्रिवेंद्र ने उमेश कुमार को पहचानने से मना कर दिया, ऐसे में विधायक उमेश कुमार ने सांसद त्रिवेंद्र पर चुटकी लेते हुए कहा है कि सांसद त्रिवेंद्र उनसे बहुत प्रेम करते हैं और इसीलिए अक्सर वे उनके निशाने पर होते हैं। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वे लोकतंत्र की गरिमा समझते हैं और इसीलिए सांसद का सम्मान करते हैं लेकिन सांसद त्रिवेंद्र को भी अपने विधायक का सम्मान करना चाहिए। बुधवार को हरकीपौड़ी पहुंचे विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में मीडियाकर्मियों पर होने वाले हमले किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे और जिसने भी ऐसा किया, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में भारी बारिश के बाद मेला क्षेत्र में फैली गंदगी, कांवड़िये गंदगी के बीच चलने को मजबूर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement