उत्तराखण्ड

चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने 6 लेन देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे का जायजा लिया

ऋषिकेश। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार रात उत्तराखंड पहुंच गए। नितिन गडकरी चार दिन के निजी प्रवास पर रहेंगे। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर अनीता ममगाईं ने स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को श्यामपुर फाटक की समस्या से अवगत कराया। रायवाला प्रतीत नगर मार्ग में ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी देर रात बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम बढे़डी राजपूतान पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिक्स लेन देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे की तैयारियों का जायजा लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी