Connect with us

उत्तराखण्ड

कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं, लेकिन नियंत्रण रहेगी आवाज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीजीपी ने कांवड़ मेला तैयारियों की समीक्षा की, कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से से अधिक नहीं रहेगी
देहरादून। कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। जुलाई माह में शुरू होने जा रही है कांवड़ यात्रा। शुक्रवार को उत्‍तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने यह निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन नियंत्रण रहेगा। वहीं कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से से अधिक नहीं रहेगी। हर कांवड़िए को अपने साथ पहचान पत्र रखना होगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान चारधाम वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। हरिद्वार क्षेत्र में करीब 5000 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजीपी अशोक कुमार ने हरियाणा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आइबी के अधिकारी भी रहे मौजूद।
वहीं उदय भारत सिविल सोसाइटी ने कांवड़ मेले के दौरान नहर पटरी मार्ग पर लगने वाले अस्थाई दुकानों को पर्यावरण के खिलाफ बताया है। एडीएम वीर सिंह बुधियाल को ज्ञापन देकर कहा है कि दुकानें बनवाने के लिए हरे पेड़ों को काट दिया जाता है। जिससे पर्यावरण को हानि होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement