Report by : CWN Desk
Published at :
कमल जगाती
नैनीताल-
बीती तीन मई को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने नैनीझील में फैली गंदगी को देखते हुए इसका स्वतः संज्ञान लिया था। उन्होंने, नैनीताल के एस.डी.एम., नगर पालिका के ई.ओ.और कोतवाल मल्लीताल को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने को कहा था। संबंधित अधिकारियों के आश्वासन के बाद न्यायालय ने तीनों को नैनीझील और शहर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने प्रशासन और झील की सुरक्षा एवं सफाई में लगे विभागों से हफ्ते में एक दिन झील की सफाई करने को कहा था। न्यायालय ने झील की काई(एल्गी)और गंदगी साफ करने में मददगार मछलियों को ब्रेड और बन खिलाने वालों का चालान करने का भी निर्देश दिया था।
आज एस.डी.एम.राहुल साह और ई.ओ.आलोक उनियाल ने शहर के कैचमेंट क्षेत्र से नैनीझील में पानी पहुंचाने वाले सभी 62 नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालियों में लगाए जाने वाली जालियों, उनसे उठने वाले कूड़े, दीवारों की रिपेयर आदि के मद्देनजर सर्वे किया। चैयरमैन सचिन नेगी ने बताया कि उन्होंने आज नाव चालक और फड खोखा व्यवसाइयों ने झील और मल्लीताल क्षेत्र में उसके आसपास की सफाई करी।