Connect with us

उत्तराखण्ड

बाल विवाह की सूचना दो 10 हजार का इनाम पाओ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला और बाल हिंसा रोकने का प्रयास करने होंगे सुरक्षा प्रहरी
देहरादून। देवभूमि में बाल विवाह की पूर्व सूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाएं रोकने का प्रयास करने वालों को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में पहचान मिलेगी। ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में ये दो घोषणाएं की। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में महिला एवं बाल सुरक्षा में सहयोग करने वाले लोगों और संस्थाओं को वे स्वयं भी समय-समय पर सम्मानित करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement