Connect with us

नई दिल्ली

अब चीन में रहस्यमयी निमोनिया फैला, अस्पताल बीमार बच्चों से भरे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूल बंद कराए गए, डब्ल्यूएचओ ने विस्तृत जानकारी मांगी
नई दिल्ली।
चीन के स्कूलों में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप फैल गया है। अस्पताल बीमार बच्चों से भर गए हैं। चीन में मामलों में बढ़ोतरी पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विस्तृत जानकारी मांगी है। चीन में फैली इस बीमारी के प्रकोप से दुनियाभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित हैं।
कोरोना महामारी से चीन हाल ही उबरा है, इसके बाद अब इस रहस्यमय बीमारी ने मुश्किले बढ़ा दी हैं। हालांकि हांगकांग विश्वविद्यालय के एक महामारी विज्ञानी बेन काउलिंग ने कहा कि यह सिर्फ बड़ा मौसमी उछाल है। डब्ल्यूएचओ के डिजीज आउटब्रेक के अनुसार ज्यादातर महामारियों की शुरुआत अफ्रीका या एशियाई देशों से ही होती है। ग्लोब संस्थाओं के अनुसार चीन व अफ्रीकी देशों से अधिकांश महामारियां फैली हैं।
रहस्यमयी निमोनिया का सबसे अधिक प्रभाव बीजिंग और लियाओनिंग प्रांत में हैं। इन प्रांतों में बच्चों के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बीमार बच्चों को भर्ती कराया गया है। गंभीरता को देखते हुए कुछ स्कूल बंद करने पड़े हैं। कोरोना की शुरुआत में भी ऐसे ही हालात थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement