Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पेंशन, सड़क, पानी समेत विभिन्न मांग को लेकर 7 सात अगस्त को अल्मोड़ा गाँधी चौक में होगा धरना

राज्य आंदोलनकारियों ने लगाया सरकार पर उपेक्षा का आरोप
अल्मोड़ा।
आज यहां से 30 किलोमीटर दूर मनिआगर में राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार पर, उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से बार बार मांग के बावजूद उनको जीवन यापन योग्य पेंशन नहीं  दी जा रही है। क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को बार बार किसी न किसी बहाने लटकाया जा रहा है। राज्य बनने के 24 वर्ष बाद भी चिन्हीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। आश्रितों की पेंशन की घोषणा को तीन वर्ष हो गये हैं किन्तु अभी तक पैंशन नहीं दी गयी है। राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक में उन्हें बीस हजार रूपये मासिक पेंशन लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर दिये जाने की मांग की। बैठक में मनिआगर -नगरखान मोटर मार्ग में शीघ्र डामरीकरण किये जाने, दशों -बमनस्वाल मोटर मार्ग के दशों से बमनस्वाल तक चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, मनिआगर -बान्ठौक मोटर मार्ग के डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच की मांग भी बैठक में की गई। बैठक में मनिआगर ग्राम पंचायत में घर घर नल, घर घर जल योजना का कार्य वर्षों बाद भी पूर्ण न होने पर आक्रोश ब्वक्त किया।डालाकोट, गिरचोला में भी घर घर नल, घर घर जल योजना से पर्याप्त पानी लोगों को न मिलने की स्थिति को देखते हुए इस योजना के लिए स्वाल नदी से पंपिंग योजना बनाये जाने की मांग बैठक में की गयी । बैठक में तय किया गया कि 7अगस्त को राज्य आंदोलनकारी गांधी पार्क अल्मोड़ा में उक्त मांगों के लिए धरना देंगे तथा आगामी रणनीति तय करेंगें।  बैठक में ब्रह्मा नंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल, नवीन डालाकोटी, गोपाल बनौला, शंकर दत्त, बसंत जोशी, तारादत्त, बहादुर राम, दीवान सिंह, कैलाश राम, कुंदन सिंह, लछम सिंह, सुंदर सिंह, गोपाल गैड़ा, बिसंभर पेटशाली सहित कई लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›