Report by : कालू वर्मा
Published at :
गुरु पूर्णिमा पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया पूजन

हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य डा० शैलेंद्र योगी उर्फ योगराज सरकार द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की फोटो पर माला चढाकर पूजा अर्चना की गई । शिष्य व मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने शंकराचार्य के अनुयायियों से कहा कि गुरु के बिना भव सागर से पार नहीं लगा जा सकता । गुरु द्वारा दिया हुआ ज्ञान हमें भविष्य के लिए तैयार करता है, एक गुरु ही है जो कि जन्म मरण के बन्धन से मुक्त होने का रास्ता बताता है। शिष्य शैलेंद्र योगी के साथ योगिनी निर्मला देवी,अंजू सिंह, सक्षम सिंह योगी, साक्षी समेत तमाम शिष्यों ने शंकराचार्य जी की पूजा-अर्चना की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›