Report by : CWN Desk
Published at :
15 जून को आयोजित होने वाले कैचीधाम मेले व महाप्रशाद की तैयारियो का जिलाधिकारी ने निरक्षण किया

भवाली(नैनीताल)- आगमी 15 जून को आयोजित होने वाले कैचीधाम मेले व महाप्रशाद की तैयारियो का जिलाधिकारी वंदना ने निरक्षण कर अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

15 जून को आयोजित होने वाले कैचीधाम मेले व महाप्रशाद की तैयारियो का जिलाधिकारी ने निरक्षण किया

उन्होंने नैनीताल बैंड से सैनिटोरियम होते हुए कैची धाम तक नवनिर्मित बाईपास सड़क, पार्किंग का सम्बन्धित अधिकारियो के साथ यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

15 जून को आयोजित होने वाले कैचीधाम मेले व महाप्रशाद की तैयारियो का जिलाधिकारी ने निरक्षण किया

मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया

डीएम ने अधिशासी अभियन्ता संजय कुमार पांडेय को सम्बन्धित विभागो के साथ समन्वय बनाते हुए 12 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग यातायात, पेयजल,विद्युत,स्वास्थ्य,पार्किंग, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा व्यवस्थाओ का भली-भांति जायजा लेते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि मेले के दौरान अव्यवस्था ना बने। उन्होंने पुलिस,पर्यटन, लोक निर्माण विभाग को भीमताल से भवाली, सडक मार्ग के दोनो ओर अवस्थित ढंग से खडी वाहन,रेडी ढैली, मलवा, जिनसे यातायात ब्यवस्था बाधित हो रही हो उन्हे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भूमियाधार अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गये। इसके अलावा यातायात व्यवस्थाऔ को व्यवस्थित तरीके से प्लानिग बनाने के लिए सम्बन्धित ट्रेफिक इंजीनियरो से समन्वय बनाते हुए यातायात प्लान बनाने के निर्देश दिए।डीएम ने मेले के दौरान भवाली से खैरना मार्ग के आंगनवाडी केन्द्रों को 13 से 16 जून तक बन्द रखने के निर्देश दिए एवं उक्त क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों को मेले के दिन बंद रखे जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम पारितोष वर्मा, एसपी जगदीश चंद्र, उपप्रभागीय वनाधिकारी राज कुमार,ईओ नगर पालिका सजय वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष सजय वर्मा के अलावा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›