Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

मकर संक्रांति पर काव्यानुष्ठान आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं समाजसेवी संस्था लखनऊ के तत्वावधान में मकर संक्रांति काव्यानुष्ठान का आयोजन राजाजीपुरम लखनऊ में युवा कवि कुलदीप कलश के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्र देव दीक्षित ने की।मुख्य अतिथि डॉ. सत्यदेव प्रसाद ‘पथिक’ वो विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ. शोभा दीक्षित ‘भावना’ एवं तरुण प्रकाश रहे। इस अवसर पर हास्य व्यंग्य के युवा कवि लेखक देवेश द्विवेदी ‘देवेश’, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव मंगल सिंह ‘मंगल’, युवा कवयित्री अंजू ‘सुन्दर’, युवा कवि कुलदीप कलश, वरिष्ठ साहित्यकार तरुण प्रकाश, वरिष्ठ कवयित्री डॉ.शोभा दीक्षित भावना,वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्र देव दीक्षित को संस्था के अध्यक्ष डॉ.उमेश प्रकाश ‘उमेश’ वो महामंत्री अर्चना सक्सेना, उपाध्यक्ष तेज नारायण राही द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया आज, पूजा का मुहूर्त सुबह पांच बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा

उपस्थित रचनाकारों तेज नारायण राही,देवेश द्विवेदी ‘देवेश’,कुलदीप कलश, गोपाल ठहाका,डॉ.शिवमंगल सिंह’मंगल’,डॉ.योगेश, तरुण प्रकाश,अंजू सुन्दर,डॉ. अवधी हरि आदि ने समसामयिक रचनाओं का पाठ किया।

Select Language

Advertisement