Report by : CWN Desk
Published at :
शिव रात्रि पर शिवमंदिरों पर उमड़ाआस्था का सैलाब, शिवालयों पर किया जलाभिषेक
शिव रात्रि पर शिवमंदिरों पर उमड़ाआस्था का सैलाब, शिवालयों पर किया जलाभिषेक

सवा महीना दक्षेश्वर महादेव मंदिर में निवास करते हैं भगवान शिव:- श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार- नगर में शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। इस दौरान शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। हजारों कावंड़ियों और शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। धर्मनगरी के दक्ष मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर, जगजीतपुर स्थित भूतेश्वर महादेव आदि मंदिरों में सुबह ही भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के अवसर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शिवरात्रि भगवान शिव का पवित्र दिन है। प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को शिवरात्रि आती है। श्रावणमास में इसका विशेष महत्व है। इस वर्ष भर में एक बड़ी शिवरात्रि जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं। वर्तमान में दो श्रावण मास है, जिसमें इसका अधिक महत्व है। इस श्रावण मास में लगभग आठ सोमवार पड़ेगे। जो शिवभक्त पूरे वर्षभर भगवान की पूजा नहीं कर पाते हैं, वह इस श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव कैलाश पर पूजा करते हैं और सवा महीना दक्षेश्वर महादेव पर निवास करते हैं। जो शिवभक्त मन से शिव की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›