Connect with us

नैनीताल

शहीदी दिवस के मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने श्री गुरु सिंह सभा के दर्शन कर मत्था टेका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्वर्ण मंदिर का फोटो, प्रसाद व कृपाण दे सम्मानित किया गया

कमल जगाती-

नैनीताल- नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दर्शन किये और मत्था टेका। सभा के सदस्यों ने उन्हें कृपाण, स्वर्ण मंदिर की फ़ोटो और शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
नैनीताल के मल्लीताल में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के मौके पर सजाया गया । गुरुद्वारे में पाठ, भंडारा और शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज दोपहर उच्च न्यायालय में लांच के दौरान मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने समय निकालकर गुरुद्वारे के दर्शन किए। गुरुद्वारा सभा के सदस्यों ने उन्हें गुरु अर्जुन देव से संबंधित दस्तावेज दिखाए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह और महासाचीव अमनप्रीत सिंह ने कृपाण, अमृतसर स्वर्ण मंदिर का फोटो, प्रसाद और शाल भेंट कर स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश ने गुरुद्वारे में मौजूद भक्तों से कहा कि उन्हें यहां बुलाकर स्वागत करना उनके लिए गर्व की बात है। आज गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का दिन है, ये बेमिसाल है। गुरु देव इंसानियत के सच्चे पालक थे। उन्होंने अपना जीवदान कर इस पूरी संस्कृति को बचाया। उन्होंने कहा कि अमृतसर में एक म्यूजियम बना है, जिसे आप जरूर देखें। इसमें लोगों की कुर्बानियों का विस्तार से जिक्र किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में सिख जनसंख्या में कम हैं, लेकिन प्रगति में बहुत ज्यादा है।
मुख्य न्यायाधीश ने पाठ सुनने के बाद भंडारा छका और फिर न्यायालय का समय होने पर उच्च न्यायालय की तरफ रुख किया। गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम का संचालन मनप्रीत सिंह ने किया। इस मौके पर जीत सिंह आनंद, जसनीत सिंह, गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह, अवतार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement