Connect with us

नई दिल्ली

खनश्यू में 63 पव्वे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉


क्षेत्र में कई समय से कर रहा था तस्करी, थाना खनश्यू पुलिस ने की कार्यवाही

धानाचूली(नैनीताल)। जनपद के दूरस्थ थाना खनश्यू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/विक्रय की रोकथाम अभियान के तहत ग्राम गलनी में एक व्यक्ति को 63 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। इससे पूर्व भी खनश्यू पुलिस ने कई शराब तस्करो को गिरफ्तार कर उनपर मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्यवाही से कई हद गक अवैध तस्करी पर रोकथाम में लगी हुई है।
थानाध्यक्ष भुवन राणा ने बताया मुखबिर की सूचना के आधार पर पूरन सिंह बर्गली(36) पुत्र पान सिंह बर्गली निवासी ग्राम गलनी थाना खनस्यू जिला नैनीताल के कब्जे से 63 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का अवैध बरामद की गई। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच एसओ भुवन राणा द्वारा की जा रही है। पुलिस को अभियुक्त ने पूछताछ में बताया वह मुनाफा कमाने के लिए बाहर से शराब लेकर क्षेत्र में बेच रहा था। कार्यवाही में टीम में कांस्टेबल ललित आगरी, जयकिशन राणा शामिल रहे ।

Select Language

Advertisement