Connect with us

नैनीताल

रामनगर में ट्रेन हादसे में एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर: ग्राम टांडा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवंत सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह अपनी बहन के घर पीरूमदारा आए हुए थे। बृहस्पतिवार की रात ग्राम टांडा रेलवे क्रॉसिंग पर वे ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों में अवकाश, देखें जिलाधिकारी महोदया का आदेश।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement