Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गरमपानी(नैनीताल)- पहाड़ी मार्गो में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार व अल्मोड़ा से भवाली आ रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) साथी दिव्यांशु रावत (16) दोनों निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा बाइक से भवाली आ रहे थे। गरमपानी के पास बाइक व कार की टक्कर हो गईं। सूचना मिलने पर खैरना चौकी प्रभारी दलीप कुमार और कांस्टेबल प्रयाग जोशी ने मौके पर पहुंच दोनों घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर लेजाते समय मनीष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया वही दिव्यांशु की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement