Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों की ओपीडी शुरू

मरीजों को बड़ी राहत, हल्द्वानी या महानगरों के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा सहित कुमाऊँ मण्डल के, पहाड़ी क्षेत्रों के सभी कैंसर रोगियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी के उपचार के लिए हल्द्वानी या फिर महानगरों की दौड़ लगाने से छुटकारा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक अब अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टर ने कार्यभार ग्रहण कर, ओपीडी में मरीजों का उपचार भी शुरू कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि अभी तक पहाड़ के किसी भी अस्पतालों में कैंसर रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं थी, इस वजह से कैंसर मरीजों को प्रारंभिक उपचार तक के लिए महानगरों में जाना पड़ता था।
डॉ. राहुल ने बताया कि मरीजों को अब जल्द ही अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा भी मिलेगी। जिसके बाद मरीजों को सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, ओवरियन कैंसर, मुह और गले का कैंसर, कोलोन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर आदि के ईलाज के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›