Report by : CWN Desk
Published at :
मातृ सदन के पत्र पर डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

हरिद्वार। मातृ सदन के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरिद्वार, रुड़की, लक्सर भगवानपुर के समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर, देहात एवं सहायक भूवैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म को पत्र भेजकर तत्काल जांच कर नियमानुसार संबंधित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करने और वस्तुस्थिति से कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि दिनांक 23 मई 2023 को प्रातः7 बजे करीब टांडा भागमल में एक खनन की अवैध ट्रॉली से 3 लोगों की मौत कई खबर तेजी से फैली। जिसमें एक स्कूली मास्टर 52वर्ष और दो स्कूली बच्चें 5 वर्ष, 6 वर्ष शामिल थे। घटना के दौरान तीनों स्कूल जा रहे थे। रास्ते में खनन ट्राली की चपेट में आ गए। दो की स्पॉट पर ही मृत्यु हो गई और एक बच्ची की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामलें की जानकारी मिलते ही स्वामी शिवानंद एवं भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। जहां किसानों की खेती में अवैध खनन पाया गया। खनन माफियाओं ने खेती की जमीन में 20 से 30 फुट के गहरे गड्ढे खोदकर पूरी खेत को बर्बाद कर दिया । मातृ सदन में दिनांक 3और 4 जून को आयोजित भारतीय मजदूर किसान यूनियन के सम्मेलन में एक स्वर में किसानों को की खेती की जमीन को खनन माफियाओं से बचाने की मांग उठी थी। इसके बाद स्वामी शिवानंद ने 4 बिंदुओं को लेकर जिला अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। मातृ सदन के स्वामी शिवानंद ने डीएम हरिद्वार को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की मांग की थी। डीएम ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›