Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बार खुलने की सुगबुगाहट से जनता में आक्रोश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जन कल्याण समिति इंद्रा कॉलोनी के नेतृत्व में सिमकिनी मैदान में सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय से सटे इंद्रा कॉलोनी में शराब बार खोलने की सुगबुगाहट से इंद्रा कॉलोनी वासियों ने महिलाओं सहित बड़ी सँख्या में उपस्थित होकर विश्विद्यालय व मोहल्ले के बीच में बार खुलने का कड़ा विरोध किया।
आक्रोशित भीड़ ने एक स्वर में कहा कि सरकार कॉलेज से सटे इंद्रा कॉलोनी में बार खोल कर पहाड़ में शराब की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि इससे कॉलेज में पड़ने वाले युवा शराब की तरफ आकर्षित होंगे। नए पीढ़ी को शराब की संस्कृति की ओर धकेला जा रहा है जो किसी हालात में स्वीकार्य नही होगा।
समिति ने कहा कि यदि इंदिरा कॉलोनी में बार खुला तो बड़ा जनांदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होंगी। जल्द ही इंद्रा कॉलोनी वासी जिला अधिकारी अल्मोड़ा से इस बाबत मिल कर बार को मोहल्ले से हटाने की माँग करेंगे।
समिति के आनंद सिह बिष्ट, महासचिव के0पी0 जोशी, विनय किरौला, मोहन सिंह गुसाईं,राम सिंह रावत,मोहन सिंह कुमइयां,दीवान सिंह भाकुनी, श्याम सुंदर रावत,गिरधर धर्मशक्तू,यतेन्द्र पांगती,मनोहर सिंह बृजवाल, दिनेश जोशी, दीवान सिंह धपोला, जवाहर सिंह कंघरिया, तारा दत्त खुल्बे, आर सी पंत, राजेश अलमिया, हरीश बिष्ट समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट ने संतो को वितरित किए फल,जूस एवं वस्त्र,परोपकार को समर्पित रहता है संतों का जीवन- नितिन गौतम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement