Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

डामटा में दर्दनाक हादसा: यमुनोत्री हाईवे पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। जिले में यमुनोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डामटा के समीप चामी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में चार कोतवाल, पांच थानाध्यक्ष और 23 चौकी प्रभारियों सहित 42 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखिए लिस्ट

हादसे की सूचना मिलते ही डामटा चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरे शवों को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में तीन वर्षीय बच्चे को घर का आंगन से उठाकर ले गया गुलदार

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हादसे को बेहद दुखद बताया और सड़क सुरक्षा के उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement