Report by : CWN Desk
Published at :
वीकएंड मनाने आए पर्यटकों के वाहनों से पार्किंग फुल

पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा रूसी बाईपास से शहर में प्रवेश कराया

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले पड़े लंबे वीकएन्ड में नैनीताल की पार्किंग पर्यटकों की गाड़ियों से फुल हो गई हैं। ऐसे में जगह जगह जाम की स्थिति पैदा होने लगी। फ्लैट्स पार्किंग, सूखाताल पार्किंग, मेट्रोपोल पार्किंग, अशोक हॉल पार्किंग, बी.डी.पाण्डे पार्किंग, अंडा मार्किट पार्किंग समेत सभी होटलों की पार्किंग भरने के बाद निरंतर आती गाड़ियों के कारण अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

वीकएंड मनाने आए पर्यटकों के वाहनों से पार्किंग फुल

पर्यटकों ने अपने वाहन जहां तहां खड़े कर दिए जिससे अव्यवस्था फैलने लगी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने निर्णय लिया कि पर्यटकों के वाहनों को एन.एच.87 पर हल्द्वानी रोड में 8 किलोमीटर नीचे रोककर उनके वाहनों को 6.7 किलोमीटर लंबे रूसी बाई पास में पार्क कराया जाए।

वीकएंड मनाने आए पर्यटकों के वाहनों से पार्किंग फुल

इन पर्यटकों को सुविधाजनक शटल वाहनों से नैनीताल लाया और ले जाया जाए। पुलिस ने स्थानीय आई.डी.वाले वाहनों के अलावा केवल उन वाहनों को नैनीताल जाने की अनुमति दी जिनकी पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग थी। रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। शहर में व्यवस्था ठीक करने में जुटी पुलिस ने पर्यटकों से सहयोग करने की गुजारिश की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›