Connect with us

उत्तराखण्ड

त्यागी विकास एवं कल्याण सभा के पवन प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री और धीरेंद्र बने कोषाध्यक्ष

Published

on

खबर शेयर करें 👉

त्यागी आश्रम हरिद्वार भूपतवाला में सर्वसम्मति से तीनों पदाधिकारियों का द्विवार्षिक चुनाव हुआ

हरिद्वार। त्यागी विकास एवं कल्याण सभा उत्तराखंड के द्विवार्षिक आम चुनाव में सर्वसम्मति से पवन त्यागी प्रधान चुड़ियाला को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप त्यागी को प्रदेश महामंत्री एवं धीरेंद्र त्यागी देहरादून को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।  सभा की निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर आज त्यागी आश्रम हरिद्वार भूपतवाला हरिद्वार में आयोजित आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से तीनों पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।  चुनाव से पूर्व निवर्तमान महामंत्री परतोष त्यागी ने सभा के विगत कार्यकाल की आय-व्यय का विवरण एवं अन्य क्रियाकलाप से आम सभा को अवगत कराया। इसके बाद आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पवन को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप त्यागी को प्रदेश महामंत्री एवं धीरेंद्र त्यागी देहरादून को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुन लिया  गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र त्यागी ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उन पर जो भरोसा किया है उस पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे। बैठक में त्यागी समाज उत्तराखंड के संरक्षक जेडी त्यागी, मामचंद त्यागी, डा राकेश त्यागी, डा.गजेन्द्र त्यागी, विकास त्यागी,नवीन त्यागी, एडवोकेट बृजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, नरेश त्यागी, अंकुल त्यागी, संजय त्यागी, सतीश त्यागी, परतोष त्यागी, ब्रीजेश फौजी, विनोद त्यागी, नरोत्तम त्यागी, मधुप त्यागी, चंदन त्यागी, श्यामकुमार त्यागी, नीरज त्यागी, धर्मपाल त्यागी, निरंकार त्यागी, योगेश त्यागी, साधुराम त्यागी, राजकुमार त्यागी, बागेश त्यागी, बिरसपाल त्यागी, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी, राकेश त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, विजय त्यागी, अमित त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, राजू त्यागी, विश्वास त्यागी, विदुर त्यागी, कुशलपाल त्यागी, राजेश्वर त्यागी, मनोज त्यागी, अंकित त्यागी,आशीषमुनि त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement