Connect with us

राजनीति

विधायक मदन कौशिक के बधाई संदेश के होल्डिंग बोर्ड से काट ली नेता जी की फोटो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बोर्ड से फोटो क्यों कटवाई गई, हरिद्वार के सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं
हरिद्वार। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक का बुधवार को जन्मदिन मनाया गया। उनके समर्थकों ने बधाई देने के लिए शहर में कई बड़े बड़े होल्डिंग बोर्ड लगाए।
रानीपुर मोड़ पर लगा बोर्ड चर्चाओं में है। बोर्ड में स्थानीय नेताओं की फोटो लगाई गई है, जिनकी ओर से मदन कौशिक को बधाई दी गई है। इन्हीं नेताओं में एक नेता ने बोर्ड से अपनी फोटो कटवा ली। बताया जा रहा है नेता जी इसलिए नाराज हो गए बोर्ड पर फोटो लगवाने की उनसे अनुमति नहीं ली गई थी। बिना उनकी मर्जी के बोर्ड पर फोटो लगवा दी गई। बताया जा रहा है अपनी फोटो कटवाने वाले नेता जी दूसरे गुट के हैं। हालांकि, ऐसी भी चर्चा है कि नेता जी ने इसलिए भी अपनी फोटो बोर्ड से हटवा दी, उनकी फोटो का साइज छोटा था। अब सच क्या है यह तो नेता जी ही बता सकते हैं, लेकिन बोर्ड से काटकर निकाली नेता जी फोटो चर्चाओं में है। बोर्ड पर सफेद घेरे से हटाई गई नेता जी की फोटो

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे, हल्द्वानी समेत यहां होगा कार्यक्रम

Select Language

Advertisement