Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

ओजरी डाबरकोट में हाइवे पर बोल्डर की चपेट में आने से पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस कांस्टेबल को तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुरक्षित पास कराने के लिए तैनात था
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे पर नासूर बने ओजरी डाबरकोट में रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल डाबरकोट में तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुरक्षित पास कराने के लिए तैनात था।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को कांस्टेबल चमन सिंह तोमर उम्र 37 वर्ष निवासी बानसू लखवाड़ चकराता देहरादून डाबरकोट भूस्खलन जोन से वाहनों को सुरक्षित पास करा रहा था। तभी अचानक भूस्खलन जोन से पत्थर गिरे। एक पत्थर की चपेट में कांस्टेबल चमन सिंह तोमर भी आया, जिससे चोटिल होकर वह सड़क पर ही गिर गया। वही होमगार्ड सागर ने चोटिल हुए कांस्टेबल का रेस्क्यू किया।
चोटिल कांस्टेबल को देखते हुए तीर्थयात्री चंद्रशेखर पुत्र प्रभुदयाल निवासी नेहरू नगर, इंदौर मध्य प्रदेश ने अपनी गाड़ी में बैठे स्वजन तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहन में शिफ्ट किया। अपने वाहन में घायल कांस्टेबल को सीएचसी बडकोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चमन सिंह तोमर को मृत घोषित किया। वही सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है।

Select Language

Advertisement