Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कथित पत्रकार के मेडिकल पर पुलिस का छापा, नशे के इंजेक्शन बेचने का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कथित पत्रकारनमौके से फरार, इंजेक्शन के स्स्थ एक खरीदार हुआ गिरफ्तार

हल्द्वानी। नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप में पुलिस ने एक कथित पत्रकार के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक खरीदार को गिरफ्तार किया है।
वनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड निवासी कथित पत्रकार इंदिरानगर नूरी मजिस्द के पास मेडिकल स्टोर है। पुलिस ने शनिवार शाम मो. इकरार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इकरार के पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सात इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में इकरार ने बताया कि वह इंजेक्शन को कथित पत्रकार की दुकान से खरीदकर लाया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी की दुकान पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इकरार के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें कथित पत्रकार को भी आरोपी बनाया गया है। इकरार के मुताबिक दुकान से उसे 250 रुपये प्रति किट के हिसाब से इंजेक्शन के बैग मिलते थे। जिन्हें वह युवाओं को बेचा करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Select Language

Advertisement