Connect with us

नई दिल्ली

कुर्की में खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फरार हिस्ट्रीशीटर की घर की पुलिस ने की कुर्की
हरिद्वार। 
फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर चमन उर्फ फयाज निवासी ग्राम भौरी डेरा के घर की कुर्की कर दी। बंद घर में सामान नहीं मिला तो पुलिस खिड़की और दरवाजे ही उखाड़कर ले गई।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर चमन उर्फ फयाज अपना मकान व संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में था। इसकी जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ कुकी की कार्रवाई करते हुए उसके मकान को कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नितेश शर्मा, शांतरशाह चौकी प्रभारी एसआई हेमदत्त भारद्वाज, एसआई जगमोहन सिंह, कांस्टेबल, विपिन सकलानी, दिनेश चौहान, अंकित कुमार, सौरभ बिष्ट, सुशील चौहान, वीरेंद्र चौहान, रचना, कविता आदि शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement