Report by : Paras Bisht
Published at :
राजनीति नहीं अब सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहूंगा: कोश्यारी

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड पहुंचने पर सांझा की बात

देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड पहुंच गए। कोश्यारी ने कहा कि रोजमर्रा की राजनीति के बजाय वे अब सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
देहरादून डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचने पर पत्रकार वार्ता में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश का राज्यपाल बनने का अवसर दिया। मैंने भरसक कोशिश की कि वहां उत्तराखंड का गौरव बढ़े। इसी अनुरूप काम किया। कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र में भी उन्हें जनता ने उत्तराखंड की तरह ही बहुत प्यार और स्नेह दिया। इसीलिए मैंने प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने का आग्रह किया था। बहुत दिनों से इच्छा थी कि रोजमर्रा की राजनीति से दूर रहकर कुछ सामाजिक काम और मनन-चिंतन किया जाए। पीएम ने मेरा आग्रह स्वीकार किया, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। अब उत्तराखंड के उत्थान के लिए जो भी संभव होगा, मैं उसे पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›