Report by : gulabsingh
Published at :
मडुवे की रोटी और भांग की चटनी का स्वाद लेंगे विदेशी मेहमान

हल्द्वानी। रामनगर में 28 मार्च से आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की पंत नगर एयरपोर्ट पर तैयारियां अन्तिम चरणों पर पूरी होने को हैं। विदेशी मेहमानों के लिए पूरे एयरपोर्ट को डहलिया, सेल्विया, पैन्सी, विभिन्न गुलाब, गेंदा, झरबेरा, कार्नेशन जैसे पौधों और जेपोनिका ग्रास से सुसज्जित किया गया है। एयरपोर्ट की साजो सज्जा अन्तिम चरणो पर है।

विदेशी मेहमान विमान से सीधे पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

पंतनगर एयरपोर्ट पर G- 20 सम्मेलन के लिए तैयारियां जोरों पर

मेहमानों का स्वागत उत्तराखंड संस्कृति के आधार पर किया जाएगा। एयरपोर्ट पर कुमाऊनी वेशभूषा में महिलाएं अतिथियों का तिलक करेंगी, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई जाएगी। सभी मेहमानों को रुद्रपुर के होटल रेडिशन ब्लू ले जाएगा, जहां पर उन्हें पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›