Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी

Published

on

स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि, जनजातीय समूहों से भी करेंगी मुलाकात 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वह बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।
आठ नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाएंगी। शाम को वह वापस देहरादून पहुंचेंगी और राजभवन में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी। यद्यपि, आठ नवंबर को उनके केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षा समारोह में शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन उनके अधिकारिक कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है। नौ नवंबर को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यहीं से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860