हरिद्वार

हरिद्वार में मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलंबित

हरिद्वार। भगवानपुर तहसील क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में मिड-डे मील की जांच की गई थी। 12, 13 और 17 अगस्त को जांच समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं।
इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 24 अगस्त को प्रधानाध्यापक की ओर से अपना पक्ष रखा गया। पूरी प्रक्रिया के बाद हुए परीक्षण में मिड-डे मील और अन्य योजना के संचालन में वित्तीय अनियमितता किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अंतिम जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर को नामित किया है। उन्हें आरोपी प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी करते हुए जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी