Connect with us

हरिद्वार

प्रियंका गांधी की सुरक्षा फ्लीट के लिए जा रही फॉर्च्यूनर से टकराया बाइक सवार, एक पैर कटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाइक सवार एक साथी घायल, गांव से टाइल्स पत्थर का काम करने आ रहे थे दोनों युवक
हरिद्वार।
जिला मुख्यालय से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई।
हादसे में एक युवक का पैर कट गया। जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा सिडकुल थानाक्षेत्र के रोशनाबाद में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला मुख्यालयों में 16 अप्रैल को सांकेतिक धरना प्रदर्शन: विमल जोशी, सचिवालय संघ, देहरादून

पुलिस के मुताबिक तेलीवाला गांव निवासी मोहित और शाहरुख टाइल्स पत्थर लगाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह दोनों शनिवार की सुबह गांव से काम के लिए रोशनाबाद की ओर आ रहे थे। एआरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर कार से उनकी टक्कर हो गई।
आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत होने के चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया। जबकि शाहरुख के सिर में चोट आई है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल भिजवाया।
गंभीर हालत देखते हुए मोहित और शाहरुख को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ है। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही थी। दोनों घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement