Connect with us

हरिद्वार

प्रियंका गांधी ने कहा, काम का समय होता है तो हिसाब लेने का भी समय होता है, जनता का भविष्य तय करने जा रहा है 2024 का चुनाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की में कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के समर्थन में चुनावी जनसभा में गरजी प्रियंका गांधी
रुड़की
। शनिवार को उत्‍तराखंड में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने प्रियंका गांधी रुड़की पहुंचीं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। इस दौरान बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इसम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच पर आकर गंगा जी को प्रणाम किया और हर-हर गंगे का जयघोष किया। कहा कि काम का समय होता है तो हिसाब लेने का भी समय होता है। हम सभी को समझना चाहिए।
देश को बनाने वाले आप लोग हैं, जिसे आप चुनने वाले हैं उसे सोच समझ कर चुनिए। मैं भाजपा नेताओं के भाषण भी सुनती हूं। राजनीतिक दलों के नेताओं के भाषण सुनती हूं। आपका ध्यान को भटकाने वाली बातें ज्यादा होती हैं। यह चुनाव आपका भविष्य तय करने जा रहा है।
कहा कि आप अपने मुद्दों को सर्वोपरि रखें। आपके क्या मुद्दे हैं आपके क्या मुश्किलें हैं आपका क्या संघर्ष है उनका क्या समाधान है कौन आपका मुद्दों पर बात कर रहा है? ठीक समझ कर वोट करिए। उन्होंने जनता से पूछा कि आज का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? बेरोजगारी का या महंगाई का। लोगों ने कहां बेरोजगारी का। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा महंगाई की मार है। मोदी जी रोजगार की बात करते हैं। मोदी जी सेना की बात करते हैं। जवानों की बात करते हैं। पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है।
आईआईटी के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकारी बड़े-बड़े कारखाने से रोजगार आते थे। छोटे, मीडियम दुकानदार और व्यापारियों से रोजगार आते थे। खेती किसानी से रोजगार आते थे। इस सरकार ने क्या किया जो बड़े-बड़े कारखाने थे। जिससे तमाम रोजगार मिलते थे। उन्होंने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया है। जो रोजगार के अवसर थे वह उनके खास उद्योगपतियों के पास चले गए। छोटे और मध्यम रोजगारों पर नोटबंदी थोप दी। लोगों को लाइनों में खड़ा किया गया। आज तक नहीं बता पाए कि काला धन कहां है। गुजरात में जिसने पुल बनाया उससे चंदा लिया। देश में जिसे काम दिया उससे चंदा लिया।
वैक्सीन की कंपनी से चंदा लिया। अब पता चल रहा है कि काला धन और नोटबंदी क्या थी। अब पता चला कि नोटबंदी का नुकसान कौन झेल रहा है। लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। छोटे रोजगार करने वाले दुकानदार को खत्म कर दिया है। किसानों से जुड़ी खाद और संयंत्र पर जीएसटी देनी पड़ रही है। किसानों को बोझ से दबा दिया गया है। उनकी नीति रोजगार घटाने वाली है। आज तक कोई नीति नहीं दे पाए कि रोजगार कैसे बढ़ाएंगे। कांग्रेस की सरकार जिन प्रदेशों में आई हमने गारंटी दी। वहां पर सरकारी पदों पर नौकरी दी जाएगी।
केंद्र सरकार के जो पद हैं आज भी 30 लाख खाली पद पड़े हैं। देश के बेरोजगार बच्चों को इन पदों पर भर्ती नहीं किया जा रहा है। हर प्रदेश में प्रदेश सरकार के पद खाली हैं, लेकिन आज तक भर नहीं गए हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं सुबह से शाम तक नौकरी ढूंढ रहे हैं। पद भरने की उनकी नियत नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो 30 लाख खाली पदों पर युवाओं को गारंटी से नौकरी दी जाएगी। हम समझ गए कि 10 सालों में किसने नुकसान झेला है। गरीब, किसान, नौजवान और देश की महिलाओं ने झेला है।
चुनाव में हमने कुछ ऐसी घोषणा की हैं जिन्‍हें हम पूरी करके आपको दिखाएंगे, इसीलिए हमने इसे गारंटी का नाम दिया है। हमने जिन प्रदेशों में सरकार बनाई है उससे पहले हमने गारंटी दी थी उन जगहों पर हमने गारंटी के साथ प्रदेशों में ओपीएस लागू करना शुरू कर दिया। हम लोग गारंटी ले हैं वह जरूर पूरा करेंगे। हर परिवार में एक नौकरी हमारी तरफ से केंद्र सरकार में दी जाएगी। उत्तराखंड समेत अन्य जगह पर पेपर लीक हुए हैं। मेहनत करने के बावजूद युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। पेपर लीक बड़ी वजह है। दिल्ली में उत्तराखंड के काफी लोग काम कर रहे हैं। उत्तराखंड में रोजगार नहीं है। इस वजह से वह दिल्ली में रोजगार चला रहे हैं।
पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन, जमीन के कानून कड़े किये जाएंगे। उत्तराखंड में जमीन के कानून कमजोर किए गए हैं। उद्योगपतियों के फायदे के लिए भाजपा कानून बनाती है। किसान की सम्मान निधि की बड़ी बात करते हैं बीजेपी के लोग। कांग्रेस चाहती है कि आपको अपने पैरों पर खड़ा किया जाए आप अपनी बड़ी कमाई कर पाए। जो जितना मेहनत कर रहे हैं, जितना खून पसीना बहा रहे हैं, उसकी जो कीमत है उन्हें मिले। जिससे कि वह अपना और अपने बच्चों को भविष्य मजबूत बना सकें।
हर चीज को जीएसटी देनी पड़ रही है जिससे महंगाई बढ़ रही है। हम किसानों के सभी सामानों से जीएसटी मुक्त करेंगे। प्रधानमंत्री के बड़े उद्योगपति हैं 16 हजार करोड़ रुपए लोन माफ किया है। उद्योगपतियों की शादी कैसी होती और किसानों की कैसी शादी होती है देश की जनता ने देखा है। किसान चंद रुपए के लिए आत्महत्या कर रहा है। क्योंकि किसानों के कर्ज माफ नहीं हो पा रहे हैं।
हम चाहते हैं कि कृषि के लिए एक आयोग बने। किसानों के कृषि आयात निर्यात की एक नीति बनाई जाए जिससे किसानों का फायदा हो। अगर आपने सही निर्णय नहीं लिया तो पिछले 10 साल की तरह आपको 5 साल फिर संघर्ष करना पड़ेगा। बिल्कुल सही बात है देश की जनता का जीवन संघर्ष से गुजर रहा है।
मंच पर विधायक ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व महापौर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि 2024 का चुनाव निर्णायक रहेगा। किसान समेत सभी का सम्मान पार्टी बचाएगी। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। महिलाओं का सशक्तिकरण किया जायेगा। हर वर्ग परेशान है। किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिये कांग्रेस को वोट देकर अपने आप को मजबूत बनाये। आज जो देश में है वो कांग्रेस की देन है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत के लोकतंत्र बचाना एक बड़ी चुनौती है। देश की जो मूल्य मान्यताएं हैं जो देश की आजादी के लिए बनाई गई थी उन्हें बचाने की चुनौती है। भारत की मर्यादा जो संविधान के रूप में है उसे बचाने की चुनौती है। बाबासाहेब आम्‍बेडकर का संविधान खतरे में है। देश का आरक्षण खतरे में है सब कुछ खतरे में है।
मैं आपका 56 साल का कार्य करता हूं। कांग्रेस के झंडे को थामे हुए हूं। इस यात्रा में आप सभी मेरे सहयोगी बने हैं। मैं आप सबको नमन करता हूं और प्रणाम करता हूं। मैं 75 साल से ऊपर हो गया हूं। कंधे से कंधा मिलाकर इन चुनौतियों से लड़ना हैं। मैं सब चुनौतियों को अपने ऊपर लेने के लिए तैयार हूं। उत्तराखंड के भाई-बहनों से बहुत गहरा रिश्ता है। आप सब की मेहनत से हरिद्वार में कांग्रेस बुलंदी पर है। एक बार फिर से आप लोग 2009 की तरह कांग्रेस को मजबूत कर इस देश की बागडोर सौंपें, जिससे कि उत्तराखंड के साथ-साथ देश में परिवर्तन लाया जा सके। मैंने अपने जीवन में हमेशा किसान, मजदूर, महिलाओं, पिछड़ों, छोटे व्यापारी, दलितों को आगे रखा है। पूरे उत्तराखंड में परिवर्तन की बयार पैदा करनी है। आपसे शिकायत करता हूं कि आप 2017 में हमारी रक्षा नहीं कर पाए।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस की जो लहर पूरे देश में चल रही है उसे आज पूरा देश देख रहा है। आज लोग महंगाई से परेशान हैं लोगों को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। आज देश की जनता कह रही है कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन। वह दिन प्रियंका गांधी लौटा सकती हैं, राहुल गांधी लौटा सकते हैं। डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। आज का युवा परेशान है। राहुल गांधी ने वादा किया है कि हमारी सरकार आती है तो हम लाखों लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। महिलाओं को सुरक्षा देने का काम करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement