Report by : gulabsingh
Published at : Updated at :
उत्तराखंड में अब जमीन खरीदना हुवा महंगा, सर्किल रेट में 100%तक की वृद्धि

देहरादून– उत्तराखंड में अब आम आदमी के लिए घर बनाना और महंगा हुआ है। जी हां नए सर्किल रेट से कुछ इलाकों में लगभग 100% जमीनों के रेट बढ़ाए गए हैं। वही कुछ इलाकों में 50 प्रतिशत भी बढ़ाया गया हैं वही कुछ जगहों पर कम भी किया गया हैं।

राज्य सरकार ने उत्तराखंड में जमीनों के सर्किल रेट में 33.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। पांच फीसदी इलाकों में जहां 100 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई, वहीं 85 फीसदी क्षेत्रों में 50 फीसदी से कम रेट बढ़ाए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम आवास में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसले में लिए गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›