Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में भीषण आग से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में एक प्रॉपर्टी डीलर की आग लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार तड़के नक्षत्र वाटिका कॉलोनी में हुई।
जानकारी के अनुसार, फ्लैट में लगी आग से बचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण हीटर से बेड की प्लाई जलना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई पहल: महिला सारथी योजनामें महिलाएं ओला-उबर की तरह टैक्सी चला सकेंगी


घटनाक्रम:
* गुरुवार तड़के नक्षत्र वाटिका कॉलोनी में फ्लैट में लगी आग
* प्रॉपर्टी डीलर सोनू सिंह ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई
* अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
* पत्नी और बेटा बाल-बाल बचे
* दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रान्ति स्नान : हरिद्वार 7 जोन 17 सेक्टरों में बांटा, मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement