Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल के लिए प्रस्तावित रोप वे अगले तीन वर्षों में बन जाएगा : मुख्य सचिव

कमल जगाती

नैनीताल- ऊत्तराखण्ड के मुख्य पर्यटन शहरों में एक नैनीताल में विकट ट्रैफिक समस्या संबंधी एक सवाल पर मुख्य सचिव एस.एस.संधू ने कहा कि नैनीताल से रानीबाग और भीमताल, नौकुचियाताल के लिए रोप वे व्यवस्था शुरू होने के बाद लोग गाड़ियों से कम सफर करेंगे, जिससे गाड़ियों की समस्या बहुत कम होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में तर्क दिए जाएंगे जिसे न्यायालय भी समझता है।

नैनीताल के लिए प्रस्तावित रोप वे अगले तीन वर्षों में बन जाएगा : मुख्य सचिव


नैनीताल में अपने तीन दिवसीय दौरे के बीच मुख्य सचिव ने को मीडिया से बात की। उनसे नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में ट्रैफिक जाम की समस्या के बारे में पूछा गया। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक दबाव के चलते पर्यटन सीजन और वीक एन्ड में बिना पार्किंग वाले होटलों के पर्यटकों की गाड़ियों को रूसी बाई पास, कालाढूंगी रोड और भवाली मस्जिद पर रोक दिया जाता है। उन्हें नैनीताल प्रवेश के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
मुख्य सचिव एस.एस.संधू ने कहा कि पूरे देश के सभी शहरों में ट्रैफिक बढ़ रहा है। नैनीताल के लिए रानीबाग, भीमताल और नौकुचियतक से प्रस्तावित रोप वे अगले तीन वर्षों में बन जाएगा जिससे लोग रोप वे से ट्रैवल करेंगे और वाहनों का भार कम हो जाएगा। मामले में न्यायालय के दखल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो न्यायालय में अपनी बात रखेंगे और न्यायालय जरूरतें समझता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›