नैनीताल

नैनीताल में पानी की टंकी से निकला अजगर, मचा हड़कंप

नैनीताल पटवाडांगर में पानी की टंकी में मिला अजगर, गांव में खलबली मची
नैनीताल। पटवाडांगर क्षेत्र में पानी की टंकी में अजगर दिखने से गांव में खलबली मच गई। सूचना के बाद देर रात पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पानी की टंकी से बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम पटवाडांगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों को अजगर दिखाई दिया। इससे पहले कि स्थानीय लोग किसी को सूचना देते अजगर झाड़ियों में छिप गया। मंगलवार देर शाम क्षेत्र में तैनात सुरक्षा गार्ड पानी की टंकी में लेबल देखने गया तो उसने पानी की टंकी की खिड़की में अजगर बैठा हुआ पाया। अजगर को देखकर वह डर गया। उसने त्वरित क्षेत्र के लोगों को इसकी सूचना दी जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग के निमेष दानु ने अपने साथियों की मदद से रेस्क्यू कर टंकी से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि अजगर दस फुट लंबा था। उसे कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी