Connect with us

उत्तराखण्ड

राहुल गांधी केदारनाथ में चाय के बाद आज बांटेंगे भंडारा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रविवार देर शाम राहुल गांधी ने आरती के समय गणेश गोदियाल के साथ मंदिर के गर्भ गृह में पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बाहर लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथ से गरमा गरम चाय भी बांटी।
इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी खींची, कुछ लोगों ने इस दौरान फिर नारेबाजी की तो राहुल गांधी ने सिर्फ बाबा केदार की जयकार की अपील की। करीब आधा घंटा लोगों के बीच बिताने के बाद वो वापस गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को राहुल गांधी केदारनाथ में भंडारा भी आयोजित करने जा रहे हैं। इसमें वो खुद सेवा कर सकते हैं। बीते दिनों स्वर्ण मंदिर दर्शन के दौरान भी वो ऐसा करते नजर आ चुके हैं।

Select Language

Advertisement