Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट, देहरादून में बारिश शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में बीते सप्ताह मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद बारिश का असर सामान्य से कहीं ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच राज्य में 187.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 200 फीसदी अधिक है। इस अत्यधिक वर्षा के चलते कई इलाकों में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए।
जिलावार बारिश के आंकड़े
• बागेश्वर: सबसे अधिक 274.3 मिमी बारिश, सामान्य से 686% ज्यादा
• ऊधमसिंह नगर: 327 मिमी बारिश, सामान्य से 440% अधिक
• पौड़ी: सबसे कम 73 मिमी, जो सामान्य से 9% कम है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।
मैदानों में धूप से परेशानी
जहां पहाड़ों में बारिश से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चटख धूप खिलने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में हल्की बारिश जारी रह सकती है। इससे आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत की उम्मीद है, हालांकि भूस्खलन और जलभराव जैसी चुनौतियां अभी बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और लोक गीतों पर जमकर थिरके ग्रामीण व पर्यटक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement