Connect with us

मौसम

आज भी उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, 4 दिन रहेगी बारिश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मानसून की दस्तक के साथ आज सोमवार को भी देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन मूसलधार वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी दून में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दून में तड़के शुरू हुई वर्षा दोपहर तक जारी रही। इससे शहर में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं आई, लेकिन कई इलाकों में नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि, नगर निगम की ओर से नालियों को साफ करने का दावा किया जा रहा है। जिन मोहल्लों में विकास कार्य गतिमान हैं, वहां वर्षा के कारण गलियां कीचड़ से पट गईं और पैदल चलना भी दूभर हो गया। दुपहिया वाहन सवारों को भी खासी दिक्कत हुई।
पूरे उत्तराखंड में छाया मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे चुका था। हालांकि, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में मानसून रविवार को पहुंचा। इस तरह अब मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह छा चुका है। अगले चार दिन प्रदेश में जोरदार वर्षा होने की संभावना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement