Connect with us

नई दिल्ली

राम गुण गा गये तुलसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पड़ी फटकार रत्ना से
‘राम’ पर आ गये तुलसी,
रची मानस जगत् में
राम से ही छा गये तुलसी,
रमकर राम-भक्ति में
राम-गुण गा गये तुलसी,
संग-संग राम के,सबके
हृदय को भा गये तुलसी।

यह भी पढ़ें 👉  डीजीपी बोले , जिन अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए हैं उनको तत्काल कार्यमुक्त करें

है ‘मानस’ ग्रन्थ अति पावन
हैं सीता-राम अति पावन,
जगत् में राम-तुलसी का
हुआ है नाम अति पावन,
रमकर राम-भक्ति में
करें सुबह-शाम अति पावन,
जन्मे थे जहाँ तुलसी
वो प्यारा धाम अति पावन।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर से भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में गई जान, पिछले माह हलद्वानी में हुई थी शादी, परिवार मे कोहराम....

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Select Language

Advertisement