Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों का सौदागर पकड़ा

रामपुर से अवैध हथियार लेकर बेचता था, 2 तमंचा, एक पिस्टल मिली
रामनगर।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार के नेतृत्व में चल रही चैकिंग के दौरान नया पुल कोसी के पास उ0नि० जोगा सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के संदिग्ध प्रतीत हो रहे एक मो0 सा0 सं0 UK18N 4344 सवार युवक विनायक कुमार पुत्र स्व0 अनिल कुमार उम्र 22 वर्ष  निवासी फ्रेंड्स कालोनी चोरपानी थाना रामनगर नैनीताल की तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर तथा एक अदद पिस्टल 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर, तथा 08 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद कर उक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।
अवैध तस्करी में लिप्त मो0सा0 उपरोक्त को कागजात ना दिखा पाने पर सीज की कार्यवाही की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अवैध पिस्टल, तमंचे तथा कारतूस रामपुर में किसी व्यक्ति से खरीदकर लाता है, और मुनाफा कमाने के उद्देश्य से रामनगर आकर अधिक दामों में बेच देता है।
पुलिस टीम अरूण कुमार सैनी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर), उ0नि0 जोगा सिंह, हे0का0 अनिल चौधरी, का0 विपिन शर्मा, का० प्रयाग कुमार मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›