Report by : gulabsingh
Published at :
राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल के साथ मिलेगा मडुवा: रेखा आर्य

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी पहुंची जहां बीजेपी कुमाऊं मंडल संभाग कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान रेखा आर्य ने कहा की जल्द ही प्रदेश के हर राशन कार्ड धारक को 2 किलो मडुवा दिया जाएगा।

ये मडुआ सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मोटे अनाज को लेकर काफी डिमांड है इसको देखते हुए किसानों को मोटा अनाज उत्पादन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›