Connect with us

शिविर

विकास खण्ड रामगढ़ में लगा राशन कार्ड ऑनलाइन शिविर, मौके पर हुआ आवेदनों का निस्तारण

Published

on

खबर शेयर करें 👉


रामगढ़(नैनीताल)। विकास खण्ड रामगढ़ में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने राशन कार्ड से जुड़े कार्य करवाए।
शिविर के दौरान अधिकतर आवेदन विवाह उपरांत महिलाओं के नाम राशन कार्ड में दर्ज करने तथा बच्चों के जन्म के बाद नाम जोड़ने से संबंधित रहे, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली और उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी राशन कार्ड धारक अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवा लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए राशन कार्ड व आधार कार्ड लेकर संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान पर 30 जनवरी तक ई-केवाईसी कराना जरूरी है, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।
शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों ने संतोष जताया और विभागीय पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement