Report by : gulabsingh
Published at :
CRPF में भर्ती रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

CRPF Recruitment 2023: आज से सीआरपीएफ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सीआरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती होनी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

CRPF ने कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9,212 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके लिए एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत 27 मार्च, सोमवार यानी आज से हुई है।

भर्ती की तैयारी कर रहे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके लिए सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। अभ्यार्थियों का सेलेक्शन 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड को 20 जून को जारी किया जाएगा। अभ्यार्थी 25 जून से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›