Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल पालिका दुकानों का किराया सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाएगी
नैनीताल पालिका दुकानों का किराया सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाएगी

शहर की 145 दुकानों की पैमाइश हुई, नया किराया अप्रैल से होगा लागू

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में राज्य सरकार से सर्किल रेट रिवाइज होने के बाद नगर पालिका ने भी अपनी आय बढ़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इससे वित्तीय संकट से जूझ रही नगर पालिका को राहत मिलने की उम्मीद है।
नैनीताल नगर पालिका को वित्तीय संकट से उबारने की खासी जरूरत है। पालिका अपनी दुकानों का किराया सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाकर अपनी आर्थिकी सुधरेगी। तीन साल पहले बोर्ड  बैठक में पास हुए प्रस्ताव को अब धरातल पर लाने की कवायद की जा रही है। शहर की 145 दुकानों की पैमाइश कर दी गई है जबकि जल्द ही शहर के सभी दुकानदारों की पैमाइश के बाद नया किराया निर्धारित किया जाएगा। कहा की नए वित्तीय वर्ष यानी अगले महीने से नई व्यवस्थाएं लागू होंगी।
नगर पालिका के पास पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद वो बड़ी आय जुटाने में नाकाम साबित हो रही है। भवन सफाई कर, पार्किंग और पालिका टोल टैक्स से कुछ करोड़ों की होने वाली आमदनी से ही व्यवस्थाएं चल रही हैं। पालिका के ई.ओ.आलोक उनियाल ने बताया कि 2020 की बोर्ड बैठक में दुकानों का किराया बाजार दर पर वसूलने का प्रस्ताव पास हुआ था, मगर इसे धरातल पर उतारने का प्रयास नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि दुकानों का किराया सर्किल रेट के आधार पर तय करने के लिए, पालिका ने दुकानों की पैमाइश शुरू कर दी है। इससे पालिका की आय बढ़ेगी।

नैनीताल पालिका दुकानों का किराया सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाएगी
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›